Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three animals tied in a cattle shed die from poisoning; one in critical condition

Budaun News: पशुशाला में बंधे तीन पशुओं की जहर से मौत, एक गंभीर

Mon, 02 Nov 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three animals tied in a cattle shed die from poisoning; one in critical condition
बिल्सी। गांव बमेंढ़ में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने एक किसान की पशुशाला में बंधे चार पशुओं को जहर दे दिया। इसमें तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। आरोपियों ने किसान की पांच बीघा शिमला मिर्च की फसल भी बर्बाद कर दी। किसान ने करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेंद्र पाल प्रजापति पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि रविवार की सुबह पशुशाला पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। चारों पशुओं की हालत बिगड़ी हुई थी। इनमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर अवस्था में था। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने रात में पशुओं को जहर देने के साथ ही उनकी शिमला मिर्च की फसल भी नष्ट कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर एसडीएम गौरव आर्य ने जांच के लिए टीम गांव भेजी है। इधर, सीओ आलोक सिद्दू ने बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बिल्सी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed