{"_id":"675b28c9c7fee0f69609e7b0","slug":"three-and-a-half-lakh-students-will-appear-in-the-exam-the-department-has-started-preparations-badaun-news-c-123-1-sbly1001-130887-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, विभाग ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, विभाग ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 23 से 28 दिसंबर के बीच होंगी। इसमें जिले के साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसको लेकर प्रश्न पत्रों को डायट स्तर पर तैयार किया जाएगा। वहीं परीक्षा को लेकर विभाग ने भी अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में 2155 परिषदीय स्कूल हैं। इन विद्यालयों में साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसकी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 23 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक खत्म होनी हैं। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक डॉ. संजय उपाध्याय ने निर्देश दिए हैं कि इसके तहत कक्षा छह से आठ तक की पूरी परीक्षा लिखित होगी।
इसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय के सवाल होंगे। परीक्षा ढाई घंटे चलेगी। कक्षा दो व तीन में 50-50 नंबर की लिखित व मौखिक दोनों तरह की परीक्षा होगी। कक्षा चार व पांच में 70-30 नंबर की लिखित व मौखिक परीक्षा होगी। वहीं डायट स्तर से प्रश्न पत्रों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 23 दिसंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही प्रश्न पत्रों को तैयार कराया जाएगा। - वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए