फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thousands of devotees took a holy dip

Budaun News: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 11 Jun 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a holy dip
कछला घाट पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
कछला। मंगलवार को गंगाघाट आस्था से सराबोर हो उठा। सुबह हालांकि भीड़भाड़ कम दिखी, लेकिन पूर्वाह्न के बाद संख्या हजारों में नजर आई। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद घाट पर ही पूजा- अर्चना की। दोपहर बाद तक गंगा मइया के जयकारे गूंजते रहे। कुछ लोगों ने मंगलवार को ही ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई।
विज्ञापन

बस, ट्रेन, ट्रैक्टर- ट्रॉलियों और निजी संसाधनों के जरिये गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। पूर्वाह्न तक गंगा किनारे के चारों घाट पर कोई खास भीड़ नहीं रही। इसके बाद श्रद्धालु उमड़े तो संख्या बढ़ती चली गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सबसे पहले भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

पुरोहितों से घाट पर ही पूजन कराया। संतों और पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की। कुछ श्रद्धालुओं ने घाट पर ही भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। गंगा किनारे के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। नगर पंचायत की ओर से व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए लगे कुलदीप कश्यप ने बताया कि सबसे ज्यादा भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर रही। निजी गोताखोरों और नाविकों को भी सक्रिय रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में गहराई वाले स्थानों एक दिन पहले ही बैरिकेडिंग कराई गई थी। नाविकों ने भी श्रद्धालुओं को गहराई की ओर बढ़ने नहीं दिया।
---
आज पूर्णिमा पर होगा स्नान
पुरोहित अनिल शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा का मूहुर्त मंगलवार पूर्वाह्न 11: 31 बजे से शुरू हुआ। चूंकि सूर्योदय बुधवार को इसी मूहुर्त में होगा, ऐसे में बुधवार को भी गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के कछला घाट पर पहुंचने की संभावना है।
--
हाईवे पर कई बार लगा जाम
गंगाघाट पर पुलिस की ओर से ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। इसी वजह से श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हाईवे किनारे ही खड़ी रहीं। ऐसे में बेतरतीब खड़ी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की वजह से खासकर पुल के आसपास दो- तीन बार जाम लगा।
--
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान आज, घाटों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

बदायूं। ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान बुधवार सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए डीएम अवनीश राय ने सुव्यवस्थित व्यवस्था के निर्देश किए हैं।

कछला गंगा घाट बदायूं की ओर प्रथम पाली में तहसीलदार सदर दीपक कुमार व द्वितीय पाली में उपजिलाधिकारी न्यायिक बिल्सी विनोद कुमार सिंह को तैनात किया गया है। इसी प्रकार, कछला गंगा घाट कासगंज की ओर प्रथम पाली में तहसीलदार बिल्सी रविन्द्र प्रताप सिंह व द्वितीय पाली में उपजिलाधिकारी न्यायिक दातागंज विजय कुमार मिश्र को तैनात किया गया है।
कछला पुल पर प्रथम पाली में जिला खनन अधिकारी व द्वितीय पाली में खंड विकास अधिकारी उझानी सर्वज्ञ अग्रवाल को तैनात किया गया है तो अन्य घाटों पर भी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

सुकर्रा घाट पर तहसीलदार सहसवान शर्मानंद, मालपुर घाट पर नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, अटैना घाट पर खंड विकास अधिकारी उसावां मनीष कुमार वर्मा, भुंडी घाट पर तहसीलदार दातागंज सुरेंद्र कुमार, बेलाडांडी घाट पर नायब तहसीलदार दातागंज सतीश चंद्र मिश्र, नगरिया खनु रामगंगा घाट पर नायब तहसीलदार दातागंज आनंद भूषण सिंह, नौनी टिकन्ना रामगंगा रामघाट पर खंड विकास अधिकारी दातागंज वीरेंद्र राम, हजरतपुर पुल के नीचे रामगंगा घाट पर नायब तहसीलदार दातागंज छविराम की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद

कछला घाट पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला घाट पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed