{"_id":"6990d7da16cf598f6b059f30","slug":"thousands-lost-in-fire-at-farmers-house-buffalo-scorched-badaun-news-c-123-1-bdn1010-157283-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसान के मकान में लगी आग से हजारों की क्षति, भैंस झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसान के मकान में लगी आग से हजारों की क्षति, भैंस झुलसी
विज्ञापन
गांव ईसापुर तिगोड़ा में किसान के घर जला हुआ सामान। संवाद
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर तिगोड़ा निवासी किसान धर्मपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने परिवार के सभी लोग गए थे। गांव के लोगों ने देखा कि उनके मकान से आग का गुबार उठ रहा है।
सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। अग्निकांड में किसान की एक भैंस झुलस गई, वहीं घर में रखी चारपाई, बिस्तर और हजारों रुपये मूल्य का अन्य घरेलू सामान जल गया।
इधर, पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि आग में झुलसी भैंस के संबंध में अंबियापुर ब्लॉक के पशु चिकित्सक को फोन किया तो उन्होंने अवकाश पर होने की बात कहकर फोन काट दिया। झुलसी भैंस की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से एडीओ पंचायत ऑफिस में लगी आग
सिलहरी। ब्लाॅक सालारपुर के एडीओ पंचायत कार्यालय में सबमर्सिबल के स्टार्टर में शार्ट सर्किट से शनिवार को आग लग गई, जिसमें हजारों का नुकसान हो गया।
ब्लॉक की छुट्टी थी, एडीओ पंचायत कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ब्लाॅक में कृषि विभाग की बिल्डिंग बनाई जा रही है। ठेकेदार ने सबमर्सिबल चलाने के लिए एडीओ पंचायत कार्यालय में लगे स्टार्टर से केबल जोड़ रखी है। अचानक ओवरलोडिंग से कार्यालय में लगे स्टार्टर में शार्ट सर्किट से आग लगी। धुआं निकलता देख लेबर वाले दौड़े, जिन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में छत के नीचे लगी सीलिंग और अन्य सामान जल गया। एडीओ पंचायत शिवकुमार ने बताया कि शनिवार को छुट्टी होने के चलते वह ऑफिस में नहीं थे। संवाद