फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   This time District Panchayat will install 700 tents in Mela Kakoda

Budaun News: मेला ककोड़ा में इस बार जिला पंचायत लगवाएगी 700 तंबू

Sat, 11 Nov 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
This time District Panchayat will install 700 tents in Mela Kakoda
मेला ककोड़ा में ट्रक से पहुंचा तंबू का सामान।
कादरचौक। मेला ककोड़ा को पहले और अधिक भव्य व यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार मेले में जिला पंचायत की ओर से करीब 700 तंबू लगवाए जा रहे हैं। इन्हें लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

टेंट का सामान आगरा से आया है। शनिवार तड़के दो और ट्रक तंबू लगाने का सामान लेकर मेला स्थल पर पहुंच गए। जिला पंचायत की ओर से लगाए जा रहे तंबुओं में जनप्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और मेला ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। तंबुओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी के तंबू सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी आदि के लिए रहेंगे। द्वितीय श्रेणी के तंबुओं में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया कर्मियों आदि को ठहराया जाएगा, जबकि तृतीय श्रेणी के तंबू मेला ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सारे काम तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। मेले में सड़कें बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। टेंट का सामान भी पहुंचने लगा है। शनिवार तड़के दो ट्रक सामान और पहुंच गया। शनिवार को दिन भर श्रमिक तंबू लगाने के काम में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने बताया कि पिछली बार जिला पंचायत की ओर से 600 तंबू लगवाए गए थे, लेकिन इस बार करीब 700 तंबू लगवाए जा रहे हैं। दीपावली पर श्रमिकों के घर जाने पर ऐसे में काम थोड़ा धीमा हो जाएगा। शनिवार को मेला कोतवाली इंचार्ज राजेश सिंह ने मेले में पहुंचकर भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उनके साथ कादरचौक एसओ उदयवीर सिंह भी मौजूद रहे।

मेले में सुरक्षा की मांग
मेले में दुकानदार भी सामान लेकर पहुंचने लगे हैं। इसके बावजूद अब तक वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। रात में वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं रुकता है। व्यापारियों ने सुरक्षा के दृष्टि से पुलिसकर्मियों की रात में मेला स्थल पर ड्यूटी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed