फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   This is pit hole free road of Yogi raj

यह देखिए ‘योगीराज’ की गड्ढायुक्त सड़क

Tue, 29 Aug 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 29 Aug 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
This is pit hole free road of Yogi raj
Road budaun
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद आया फरमान तो सुना ही होगा कि 15 जुलाई तक सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। इस दावे की हकीकत जानने के लिए यहां बाइपास से मानकपुर होकर बरायमखेड़ा की ओर चलें तो जो तस्वीर नजर आएगी, वह किसी दुर्गम रास्ते से कम नहीं। सफर की शुरुआत का पहला कदम गड्ढे में पड़ेगा। पैदल निकलें या फिर घोड़ा-बुग्गी से हिचकोलों के सिवाय कुछ और महसूस नहीं होगा। ऐसा भी नहीं कि अफसरों का ध्यान गड्ढायुक्त सड़क की ओर नहीं जाता। फिर न जाने क्यों, मरम्मत का भी नंबर नहीं आ पाता।      
विज्ञापन

मानकपुर से बरामयखेड़ा तक करीब 12 किलोमीटर दूरी की सड़क का निर्माण दो दशक पहले हुआ था। मानकपुर, रौली, जमरौली, बिहार-बरसुआ, बिहार-हरचंद, दूदेनगर, खेड़ा शहजादनगर, रोशननगर और बरायमखेड़ा तक गड्ढों के बीच दो-चार स्थानों पर सड़क नजर तो आएगी लेकिन ज्यादातर स्थानों पर डॉमर को छोड़िए, उसके नीचे बिछी ईंटों का फर्श ही गायब नजर आएगा। हालांकि एक दशक पहले पीडब्ल्यूडी ने मानकपुर से जमरौली तक जीर्णोद्धार कराया भी लेकिन इलाके के ग्रामीणों को ज्यादा दिन तक फायदा नहीं मिल पाया। खस्ताहाल सड़क से जुड़े गांवों की आबादी पर गौर करें तो करीब 70 हजार ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। इसी सड़क से गढ़ी, दबिहारी और अब्दुल्लागंज को भी संपर्क मार्ग निकलते हैं। रास्ते में चार पुलिया भी हैं। एक भी पुलिया ऐसी नहीं जो क्षतिग्रस्त नजर न आए। सबसे ज्यादा दिक्कत मानकपुर गांव से होकर गुजरते वक्त सिर्फ इसलिए आती है कि सड़क पर गड्ढों में भरी कीचड़ कभी सूखने का नाम ही नहीं लेती। बरसात के दिनों में तो घुटनों तक पानी में होकर गुजरना ग्रामीण राहगीरों की नियति बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed