फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves stole jewellery and cash, neighbour suspected

Budaun News: चोरों ने नकदी समेत जेवरात उड़ाए, पड़ोसी पर शक

Sat, 02 Aug 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash, neighbour suspected
बसोमा गांव में चोरी की जानकारी देतीं गृहस्वामिनी। संवाद
उझानी। बसोमा निवासी महिला के घर में बृहस्पतिवार चोर घुसे आए। वह नकदी समेत जेवरात समेट ले गए। परिवार के लोगों की सुबह नींद खुली तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने पड़ोस के युवक की भूमिका पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बसोमा निवासी बीना कुमारी साहू के घर में चोर पीछे की दीवार पर चढ़कर अंदर आए। उसी तरफ के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने दो बक्सों से सोने के झाले, चेन, तीन अंगूठी, टीका, नथ और चांदी की तीन जोड़ी पाजेब के अलावा 60 हजार रुपये निकाल ले गए। गृहस्वामिनी बीना ने बताया कि बेटे समेत परिवार के लोग बाहर के कमरों में सोते रहे। जाग होने पर बीना ने कमरे का ताला टूटा देखा तो शोर मचाया। चोरी गए जेवरात में विवाहित बेटी का भी है। वह पिछले दिनों तीज पर मायके आई थी।
विज्ञापन

प्रधान सत्येंद्र साहू ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। बीना ने चोरी में पड़ोस के युवक की भूमिका पर संदेह जताया है। उसकी बीना के परिवार से रंजिश है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि घटना के बारे में तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नौगवां नसीर नगर के दो घरों को बनाया निशाना

म्याऊं। थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर निवासी आलोक ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात वह और उनके परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने उनके मकान के पीछे की दीवार में नकब लगा दिया। चोर दीवार के सहारे मकान के अंदर घुस आए। यहां से चोर जेवर, 50 हजार की नकदी, कपड़ा, बर्तन, समेत हजारों का घरेलू सामान चोरी कर ले गए। दूसरी घटना इसी गांव की है। गांव निवासी चेला ने पुलिस को बताया कि चोर घर में दीवार कूदकर घुसे। इसके बाद चोर 30 हजार की नगदी समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए। उसहैत थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी एक तहरीर प्राप्त हुई। उसी के आधार पर जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव में एक घर से चार लाख की नगदी व सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए है। बीते दिन पड़ोस के गांव जिरौलिया में चोरी हुई थी। संवाद

बसोमा गांव में चोरी की जानकारी देतीं गृहस्वामिनी। संवाद

बसोमा गांव में चोरी की जानकारी देतीं गृहस्वामिनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed