फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They learned the method of cyber fraud from social media.

Budaun News: सोशल मीडिया से सीखा साइबर ठगी का तरीका

Fri, 09 Jan 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
They learned the method of cyber fraud from social media.
बदायूं। शहर में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर करीब दस हजार लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य दो सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पकड़ी गईं चार युवतियों और एक युवक ने पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये ठगी करने का तरीका सिखाया। यह भी पता लगा है कि दूसरे जिलों में भी ऐसे कॉल सेंटर संचालित हैं, जबकि इनके बैंक खाते देश के विभिन्न प्रदेशों में हैं। जांच में दर्जनों बैंक खातों से लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस अब ऐसे बैंक खातों को चिह्नित कर उन्हें सीज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

शहर में करीब फरवरी 2025 से नई सराय मोहल्ले के एक मकान में फर्जी काॅल सेंटर चलाने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया था। पता लगा था कि आरोपियों ने बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी समेत कई प्रदेशों में अपना नेटवर्क फैला रखा है। इनके पास से कई सिम, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ में आए आरोपियों में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गोविंद नगला निवासी विवेक, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार निवासी आकांक्षा पटेल,
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपुर गांव निवासी अंशू पटेल और मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी ईशा साहू
है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरायमयखेड़ा निवासी मीनाक्षी को पुलिस जेल भेज चुकी है। गिरोह के मुख्य दो सरगना हेम सिंह व सलीम अभी फरार हैं।
बताया जा रहा है कि यह दोनों आरोपी भी जिले के हैं, लेकिन इनकी जानकारी पुलिस अभी सामने नहीं ला रही है। यदि यह पकड़े जाएंगे तो इस गिरोह का एक लंबा नेटवर्क सामने आ सकता है।

बैंक खाते दूसरे प्रदेशों में, करोड़ों का लेनदेन हुआ, अब होंगे सीज
गिरोह से जुड़े लोग देश से लेकर विदेशों तक निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का काम करते थे। यह लड़कियों से बात करवाते थे। सोशल साइट पर बाकायदा वर्क इंडिया नाम की ऑनलाइन साइट बना रखी थी। इसी के माध्यम से यह बेरोजगार युवक व युवतियों को ठगने का काम किया करते थे। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा लिया जाता था फिर उन्हें फेक ज्वॉइनिंग लेटर दे दिए जाते थे। कई प्रदेशों में इस गिरोह के बैंक खाते हैं। इनके स्तर से इस खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। अब इन खातों को चिह्नित कर पुलिस उनको सीज करने की तैयारी कर रही है।

मुख्य आरोपियों से मिलने वाले किए जा रहे ट्रेस
मुख्य आरोपी हेमसिंह व सलीम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इनके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह दिल्ली या फिर किसी दूसरे प्रांत में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। इनके परिजनों व मिलने वालों को भी पुलिस ट्रेस कर इन दोनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


फर्जी कॉल सेंटर चलाने के मामले में मुख्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। इन आरोपियों ने जिन बैंक खातों में लेनदेन किया है उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। -बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article