फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They broke into the house and robbed and beat up people, and molested people in protest

Budaun News: घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट, विरोध में छेड़खानी

Sat, 21 Jun 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
They broke into the house and robbed and beat up people, and molested people in protest
अलापुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लूट, मारपीट और छेड़खानी के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 19 फरवरी को वह अपने घर थी। रात करीब आठ बजे गांव की ही श्यामा चरन, नीरज, सत्यवीर, विश्राम, अनूप उर्फ रुपे पुत्र विश्राम, जुगेंद्र व सुदीप लाठी डंडे व चाकू लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर श्यामा चरन और नीरज ने उसे गलत इरादे से पकड़ लिया। इसके बाद अन्य साथियों को घर में रखा सोना, चांदी के जेवर व नकदी लूट ली। विरोध करने पर बेटा व बेटी के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर छेड़खानी की। शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed