फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be three cupboards in the strong room, all will be under surveillance of cameras

Budaun News: स्ट्रांग रूम में रहेंगी तीन अलमारी, सभी पर रहेगी कैमरों की निगाह

Fri, 31 Jan 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
There will be three cupboards in the strong room, all will be under surveillance of cameras
बदायूं। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी पर हैं। अब तक केंद्र पर बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम में दो अलमारियों से काम चलाया जा रहा था, लेकिन अब तीन अलमारी रखने के निर्देश शासन से जारी हुए हैं। शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी ने केंद्र के लिए पत्र जारी कर तीन अलमारी का स्ट्रांग रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। तीनों अलमारियों की चाबी केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। तीनों की मौजूदगी में ही ताला खोला जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 24 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिले में बने सभी 100 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र भेजकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड से मिले निर्देशों से अवगत कराते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को कोई भी चूक नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी किया है। बताया है कि परीक्षा केंद्रों में अब तक की गईं तैयारियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं। बची तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि स्ट्रांग रूम बनते ही लॉग बुक बना लें, ताकि स्ट्रांग खुलने पर उसका पूरा ब्योरा दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों (कमरों) में वायस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे सक्रिय करा लिए जाएं। इस बार गैलरी में भी कैमरे लगेंगे, जिससे कमरों के बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। कैमरे दुरुस्त कराने का काम एक हफ्ते में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इन्हें जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed