फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be no entry of four wheelers in the market even on Diwali

Budaun News: दिवाली पर भी बाजार में चार पहिया वाहनों की रहेगी नो एंट्री

Thu, 31 Oct 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 31 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
There will be no entry of four wheelers in the market even on Diwali
बदायूं। दिवाली पर शहर के अंदर जाम न लगे इसके लिए बाजार में ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर को छह सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस के 31 हेड कांस्टेबल, 30 सिपाही , 44 होमगार्ड के अलावा पीआरडी जवान भी नियुक्त किए गए हैं। शहर में मुख्य बाजार में तीन नवंबर तक ई-रिक्शा जाने पर रोक है। वहीं, शहर के अंदर यातायात पुलिस ने एसके इंटर कालेज के सामने न्यू आदर्शनगर, अनाज मण्डी निकट गोपी चौक, राजकीय महिला महाविद्यालय के पीछे परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके अलावा गौपी चौक, जोगीपुरा तिराहा, लावेला चौक, शिव मन्दिर गांधी ग्राउण्ड, सुभाष चौक, पनवडिया बिजली घर, छह सड़का, घंटाघर तिराहा, नगरपालिका परिषद गेट, मथुरिया चौक, टिकटगंज चौराहा पर बैरियर लगाए गए हैं। टीआई कमलेश मिश्रा ने बताया कि अगर किसी यातायात पुलिसकर्मी ने लापरवाही दिखाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed