फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was no overcrowding in roadways buses, there was less activity at the bus stand.

Budaun News: रोडवेज बसों में नहीं दिखी भीड़भाड़, बस स्टैंड पर कम रही चहल-पहल

Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
There was no overcrowding in roadways buses, there was less activity at the bus stand.
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। सोमवार को रोडवेज बसों में सार्वजनिक अवकाश और प्राण प्रतिष्ठा का असर दिखाई दिया, जिससे ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। अधिकतर बसें सड़कों पर खाली दौड़ती रहीं। दोपहर बाद तो बस स्टैंड पूरी तरह सुनसान हो गया।
विज्ञापन

अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सोमवार को जिले भर के सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। इसका पूरा असर रोडवेज बसों में देखने को मिला। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक बस स्टैंड पर नाममात्र के यात्री दिखाई दिए।
विज्ञापन

अधिकतर बसें गिने-चुने यात्रियों को लेकर स्टैंड से रवाना हुईं। दोपहर के समय बसों में कुछ भीड़ बढ़ी लेकिन उसके बाद फिर धीरे-धीरे बसों में यात्रियों की संख्या कम होती चली गई। शाम को रोडवेज बस स्टैंड फिर सुनसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन इंचार्ज राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम और सार्वजनिक अवकाश की वजह से बसों में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed