फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a traffic jam at Lalpul, people were drenched in sweat

Budaun News: लालपुल पर लगा जाम, पसीने से तर-बतर हुए लोग

Wed, 11 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam at Lalpul, people were drenched in sweat
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर लालपुर से लेकर कचहरी तक सोमवार दोपहर जाम लग गया। इस वजह से भीषण गर्मी में वाहन सवार पसीने से तरबतर हो गए। पुलिसकर्मियों के भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार का अवकाश होने के बाद सोमवार को लोग दफ्तर व अन्य काम के लिए निकले। ऐसे में सोमवार दोपहर लालपुल के पास वाहनों का रेला लग गया। जाम की स्थिति बन गई। इसी तरह कचहरी की तरफ भी वाहनों की कतार लग गई। जबकि ऊपरपारा मोड़ के पास पुलिसकर्मी तैनात था, लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से करीब आधा घंटा संघर्ष करने के बाद जाम खुला।
विज्ञापन

जाम में फंसे सुनील कुमार ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में उसके चाचा भर्ती हैं। उन्हें देखने जा रहे थे, लेकिन जाम में 10 मिनट से फंसे हुए हैं। इसी तरह राहगीर अशोक यादव ने बताया कि कलक्ट्रेट से काम निपटा कर उझानी घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुल में करीब 15 मिनट से जाम में फंसे हैं। यातायात प्रभारी आरएल राजपूत ने बताया कि शरबत वितरण की वजह से लोग सड़क पर वाहन खड़े करके शरबत पी रहे थे। इस वजह से कुछ देर जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed