फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a scuffle between two groups of Kanwariyas, they were surrounded and beaten up in protest

Budaun News: दो जत्थों के कांवड़ियों के बीच धक्कामुक्की, विरोध में घेरकर पीटा

Tue, 22 Jul 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between two groups of Kanwariyas, they were surrounded and beaten up in protest
उसहैत थाने में बैठे कांवड़िया। संवाद
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव दारानगर बछेली में सोमवार सुबह जलाभिषेक करके लौट रहे कांवड़ियों के दो जत्थों के बीच धक्कामुक्की और फिर मारपीट हो गई। इसे आक्रोशित एक जत्थे के कांवड़ियों ने दूसरी टीम को घेरकर पीटा। मारपीट में एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने घायल कांवड़िया की तहरीर पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थानाक्षेत्र के गांव बंगस नगर निवासी मोहित यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह अपने साथी अजय यादव, सुरजीत व गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करके घर लौट रहे थे। इसी बीच उसहैत क्षेत्र के गांव दारानगर बछेली के पास कुछ कांवड़ियों से धक्का मुक्की हो गई। इससे दोनों जत्थों के कांवड़ियों के बीच तनातनी हो गई। मामला तूल पकड़ने पर मारपीट हो गई तो वहां मौजूद अन्य कांवड़ियों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसहैत कस्बा निवासी कांवड़िया वहां से चले गए। उनके पीछे बंगस नगर के कांवड़िया घर लौटने लगे। तभी रास्ते में उसहैत के कांवड़ियों ने लोडर वाहन से रास्ता घेरकर उनके साथ गाली गलौज की। लाठी डंडे व सरिया से हमला कर दिया। इससे मोहित घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। बंगस नगर के कांवड़िया थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मोहित की तहरीर पर उसहैत कस्बा निवासी सचिन, लालू, मंगू का बेटा व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि दो जत्थों के कावड़ियों के बीच मारपीट हुई है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed