{"_id":"6820e57ef7c93c13a2005473","slug":"there-was-a-huge-fight-when-the-pledged-jewellery-was-found-to-be-underweight-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139249-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वजन में कम मिले गिरवी रखे आभूषण तो जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वजन में कम मिले गिरवी रखे आभूषण तो जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन
कछला में सराफ की दुकान के बाहर जुटे लोग। संवाद
कछला। मुख्य चौराहा स्थित एक ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे आभूषण वापस लेते समय कम मिलने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उझानी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसने एक सराफ की दुकान पर चांदी की दो जोड़ी पायजेब, एक कमर बिछुआ, एक जोड़ी हथफूल, एक जोड़ी खडुआ, एक मंगलसूत्र, सोने के एक जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र और एक बेसर 25 हजार में गिरवी रखे थे। गिरवी रखे आभूषण मय ब्याज 66 हजार रुपये में वापस करने की बात हुई थी।
धर्मपाल का आरोप है कि जब वह गिरवी रखे आभूषण वापस लेने के लिए रविवार को सराफ की दुकान पर पहुंचा तो जो आभूषण वापस किए गए उनका वजन कम था। एक आभूषण भी नहीं था। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
धर्मपाल के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। बाद में धर्मपाल ने सराफ के खिलाफ कछला पुलिस चौकी में तहरीर दी। चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। समझौता नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज होगा।
सीसीटीवी फुटेज नहीं देखी
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सराफ को चौकी बुला लिया। धर्मपाल ने कहा कि सराफ की दुकान पर लगे कैमरों की फुटेज देखी जाए, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।