{"_id":"66748a00bbb653261909bc64","slug":"there-was-a-fight-between-devotees-at-kachla-ghat-badaun-news-c-123-1-sbly1018-120897-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला घाट पर श्रद्धालुओं में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला घाट पर श्रद्धालुओं में हुई मारपीट
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर आपस में मारपीट करते लोग।स्रोत-वीडियोगैब
कछला। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों की भीड़ एक-दूसरे से जहां हाथापाई कर रही है तो कुछ युवक हंगामा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद चौकी इंचार्ज बोले- श्रद्धालुओं में आपस में विवाद हो गया था, लेकिन अब दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते।
वायरल वीडियो कछला गंगाघाट पर बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। बताते हैं कि पूर्वाह्न में कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा समापन के कलश विसर्जन को गंगाघाट पर पहुंचे थे। विसर्जन के समय स्नान के दौरान किसी बात को लेकर दो-तीन युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दो गुटों में बंटे युवक एक-दूसरे को निशाना बनाकर आपस मारपीट करने लगे। हंगामा हो जाने के बाद किसी ने उन्हें समझाने की कोशिश भी नहीं की।
वायरल वीडियो पर गौर करें तो युवकों ने मारपीट की है। कहा जा रहा है कि श्रद्धालुओं में से किसी एक ने एक युवती की फोटो खींच ली थी। इसके बाद ही कहासुनी की शुरूआत हुई। फिर मारपीट हुई। किसी चश्मदीद ने फोन करके मौके पर पुलिस को भी बुला लिया था। इसके बाद एक पक्ष की ओर से चौकी पर जाकर शिकायत भी की। दूसरे पक्ष के युवक इसकी भनक लगते ही खिसक गए। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने वीडियो के बारे में जानकारी करने पर बताया कि बुधवार को श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस कर्मी घाट पर पहुंचे तो उन्होंने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।