फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no cleaning, waterlogging without rain due to choking of drains

नहीं हो रही सफाई, नाले चोक होने से बिना बारिश जलभराव

Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
There is no cleaning, waterlogging without rain due to choking of drains
शहर में नई सराय पुलिस चौकी के पास बिन बारिश जलभराव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पटरी से उतरी शहर की सफाई व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। हालांकि, नगर पालिका विशेष सफाई अभियान का दावा कर रही है। नगर विकास राज्यमंत्री भी शहर में सफाई करा रहे हैं, लेकिन शहर के तमाम इलाकों की सूरत नहीं बदल रही। गंदगी के ढेर और नाले चोक होने के कारण बिन बारिश जलभराव इन इलाकों की पहचान बन गए हैं।
विज्ञापन

शहर में शहवाजपुर, नई सराय, बरेली रोड, लोची नगला, कल्यान नगर, नई सराय में गंदगी के कारण बुरा हाल है। नई सराय पुलिस चौकी के पास चौराहे पर नाला चोक होने के कारण कई दिन से जलभराव है। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को सर्दियों के मौसम में दो फुट तक जलभराव से होकर गुजरना हो रहा है। आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाली के बाद से अब तक यहां सफाई नहीं कराई गई। कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यहां पास ही बेसिक शिक्षा विभाग का प्राइमरी स्कूल है। कुछ आने-जाने वाले छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी होती है। आसपास की गलियों में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

ये बोले - स्थानीय लोग
नगर पालिका में कई बाद शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले में सफाई कर्मचारी और कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी कभी-कभी आते हैं। नाले चोक होने से परेशानी हो रही है। - अर्पित मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के समय से ही नई सराय, शहवाजपुर के आसपास सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। नगर पालिका सफाई अभियान की बात कर रही है। सच्चाई नई सराय के पास सड़क पर दिख रही है। - शब्बन मियां
सफाई कर्मचारियों पर नगर पालिका का कोई नियंत्रण नहीं है। दुर्भाग्य की बात यह है कि नगर विकास राज्यमंत्री शहर विधायक भी हैं। इसके बाद भी शहर अनदेखी के कारण दुर्दशा का शिकार है। - जमील अहमद

शहर में सफाई व्यवस्था का इससे बुरा हाल कभी नहीं था। दिवाली का पूरा त्योहार गंदगी के बीच गुजर गया। अब तो सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नहीं है, फिर भी शहर की दुर्दशा हो रही है। - जगदीश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed