फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Then Dharli Healey , a death shocked heart

फिर हिली धरली, दहल गए दिल

Wed, 13 May 2015 12:15 AM IST
badaun
badaun Updated Wed, 13 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Then Dharli Healey , a death shocked heart

एक पखवाड़े में दो बार भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को एक बार फिर से धरती हिली तो लोगों के दिल दहल गए। लोग घरों से सड़कों पर आ गए। जलजले की आहट होने से दहशत में नजर आए। पूरे जिले में दोपहर 12.39 बजे कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके आए तो कई मकानों में दरारें भी पड़ गईं।

विज्ञापन

पिछले महीने 25 अप्रैल को नेपाल में विनाशकारी भूकंप आया तो बदायूं में भी झटके महसूस किए गए। अलापुर में दीवार ढहने से दो बच्चे घायल हुए और कुंवरगांव थाने के गांव बाबट में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई थी। जिले में पहली बार भूकंप से जनहानि हुई थी। 17 दिन में दूसरी बार मंगलवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके आए। जिसने भी झटके महसूस किए वह घर से बाहर आ गया। दफ्तरों और स्कूल भवनों में अफरातफरी मच गई। तीन से चार सेकेंड तक जमीन हिलती रही। लोगों में माथे पर इसका खौफ साफ दिखा।
विज्ञापन

दातागंज। धरती हिलने से आज भी यहां तमाम लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। चंद दिनों में तीसरी बार भूकंप के झटके आने से लोग चिंतित भी होने लगे हैं। आज झटके महसूस होने के बाद तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बहुत से लोग खुले में आ गए। लोगों में भारी दहशत रही। सहसवान, दातागंज, बिल्सी, उझानी, वजीरगंज, उसहैत, उसावां, बिसौली, नूरपुर पिनौनी, बिनावर समेत पूरे जिले में भूकंप के झटके महससू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी। भूकंप के झटके महसूस कर ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकल आए। डरे-सहमे नागरिकों ने एक-दूसरे के साथ भूंकप के झटकों की जानकारी शेयर की। हालांकि कहीं पर भी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लोग सहमे हुए हैं। नागरिकों में साहूकारा निवासी राजेंद्र वार्ष्णेय उर्फ राजू भूटानी ने बताया कि उस वक्त वह कुर्सी पर बैठे थे, तभी पंखा हिलने लगा।
बिल्सी। एक पखवाड़े में दो बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में हैं। दोपहर जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो घरों से बाहर आ गए।

कई मकानों में पड़ीं दरारें
भूकंप के झटकों से कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। मोहल्ला शहवाजपुर में रामप्रकाश रस्तोगी की दुकान की दीवारों और लिंटर में कई दरारें पड़ गईं। मोहल्ले के ही सतेंद्र पांडेय के मकान में भी भूकंप से दरारें पड़ गईं।

चेहरों पर खौफ छोड़ गया जलजला
सिर्फ तीन से चार सेकेंड का जलजला लोगों के माथे पर खौफ छोड़ गया। 25 अप्रैल को अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। नेपाल में भूकंप से हुई तबाही में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं हो रही हैं। सामाजिक संगठन भूकंप पीड़ितों के लिए मदद भेज रहे हैं। इस बीच दोबारा से धरती हिली तो लोग सहम गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed