{"_id":"66a590b429f17880ca088536","slug":"theft-of-rs-35-lakh-from-jeans-merchants-house-in-kunwargaon-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123116-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुंवरगांव में जींस व्यापारी के घर से 35 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुंवरगांव में जींस व्यापारी के घर से 35 लाख रुपये की चोरी
Sun, 28 Jul 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बनेई में चोरी की घटना के बाद बाग में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
कुंवरगांव। गांव बनेई में शुक्रवार रात चोरों ने व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। करीब 35 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पांच बक्से खुले पड़े देखे तो सूचना दी। इससे व्यापारी शनिवार दोपहर के बाद दिल्ली से गांव पहुंच गए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनकी सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम बनेई निवासी हाजी मोहम्मद हाफिज के चार बेटे जहीर, नईम, आजम और नाजिम दिल्ली में रहकर जींस का कारोबार करते हैं। उनका दिल्ली में जींस का कारखाना है। हाजी मोहम्मद हाफिज अकेले गांव में रहते हैं। बताते हैं कि चार दिन पहले हाफिज अपने बेटों के पास दिल्ली चले गए थे। शुक्रवार रात चोरों ने उनके दरवाजे का कुंडा काट लिया और अंदर घुस गए। चोरों ने उनके घर में रखीं दो अलमारियों के ताले तोड़ लिए और उनके घर से पांच बड़े-बड़े बक्से उठाकर खेतों की ओर ले गए। उनमें करीब 35 लाख रुपये का जेवर रखा था। माल समेटकर उनके खाली डिब्बे और बक्से गांव के बाहर खेतों में छोड़ गए।
सुबह ग्रामीणों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा और गांव के बाहर बक्से पड़े देखे तो मकान मालिक को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। दोपहर बाद चारों भाई भी दिल्ली से आ गए। उन्होंने बताया कि उनके घर से करीब 35 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। घर में दीवान बेड भी रखा था। उसमें चांदी के बर्तन रखे थे। चोर दीवान बेड नहीं खोल पाए, जिससे वह चोरी होने से बच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। एसओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।