{"_id":"64160c7243546f94f50acf14","slug":"the-young-man-climbed-on-the-tank-when-he-was-not-allowed-to-meet-his-sister-at-the-one-stop-center-badaun-news-c-4-1-98680-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वन स्टॉप सेंटर में बहन से नहीं मिलने दिया तो टंकी पर चढ़ गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वन स्टॉप सेंटर में बहन से नहीं मिलने दिया तो टंकी पर चढ़ गया युवक
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल में शनिवार दोपहर एक युवक ने जमकर ड्रामा किया। वन स्टॉप सेंटर लाई गई उसकी शादीशुदा बहन से मुलाकात नहीं कराई गई तो युवक वहां पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह नीचे उतारा। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादीशुदा बहन कुछ दिन पहले दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी। युवक ने बहन को ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 मार्च को उझानी पुलिस ने उसकी बहन को तलाश कर लिया।
न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था। जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा था। शनिवार दोपहर युवक उससे मिलने महिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर पहुंच गया। उसने सेंटर में घुसने की कोशिश की लेकिन वहां महिला पुलिस कर्मियों ने अंदर घुसने नहीं दिया। इससे युवक वन स्टॉप सेंटर के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन
ऊपर से उसने बहन से न मिलवाने पर जान देने की धमकी दी। इससे महिला पुलिस कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, इससे इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल समझाकर युवक को टंकी से नीचे उतारा।
उसे कोतवाली ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने युवक को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।