फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The worship leaders with a dip in the Ganges

गंगा में डुबकी लगाकर किया गुरुओं को प्रणाम

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The worship leaders with a dip in the Ganges
गुरुओं को प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
आश्रमों में किया गुरु की महिमा का गुणगान, भेंट की दक्षिणा

 गुरु पूर्णिमा पर मंगलवार को कछला में गंगाघाट पर आस्था का मेला लगा। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। आश्रमों में देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम चले। इस दौरान गंगाघाट पर हर-हर गंगे से गूंजता रहा।
कछलाश् गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को अर्ध्य देकर स्तुति की। गंगा स्नान का दौर तड़के से शुरू होकर अपराह्न तक चला। सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले वाले छोर के घाटों पर रही। गंगा में जलस्तर अधिक होने की वजह से अधिकतर स्नानार्थियों ने घाट के किनारे ही स्नान किया। स्नानार्थियों ने हवन-पूजन कराया। कई श्रद्धालुओं के साथ उनके गुरु भी गंगाघाट पर पहुंचे। उनका पूजन कर दान-दक्षिणा भी भेंट की गई। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। संत-महात्माओं के आश्रमों में भी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चले। महिलाओं ने मंगलगीत कर पूर्णिमा उत्सव मनाया। घाट पर लगे मेला में महिलाओं ने रोजमर्रा इस्तेमाल के सामान की खरीददारी की। 
विज्ञापन

स्नान पर्व पर भीड़भाड़ अधिक होने के मददेनजर कछला नगर पंचायत प्रशासन, राजस्व विभाग कर्मियों और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जलस्तर बढ़ा होने के कारण घाट पर लाल झंडी लगाकर लोगों को उसके आगे जाने से रोका गया। इस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि सुरक्षा इंतजामों की देखरेख के लिए आसपास थानों का फोर्स और पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाइवे पर लगा जाम
उझानी। गुरु पूर्णिमा पर भीड़ अधिक होने की वजह से पुलिस चौकी के पास और कासगंज वाले छोर पर पंखियानगला मोड़ के पास सुबह में जाम लग गया। पुलिस चौकी के सामने जाम खुलवाने के लिए बदायूं और कासगंज जिले की पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटा तक जाम का माहौल रहा। इस दौरान वाहन सवार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

एडीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
उझानी। बुधवार से शुरू होकर सावन महीना में शिवभक्तों की सुविधाओं के मुद्दे पर मंगलवार को गंगाघाट का जायजा लेने के लिए एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम जंग बहादुर यादव कछला पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजकुमार और राजस्व कर्मियों समेत पुलिस चौकी इंचार्ज से बात की। घाट पर प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। कहा कि कांवड़ियों के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed