{"_id":"6ac7fc88d3c76dde540c5a2a","slug":"a-dcm-truck-transporting-45-buffaloes-crammed-inside-was-intercepted-on-the-ganga-expressway-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174999-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ठूंसकर भरीं 45 भैंसों को लेकर जा रही डीसीएम गंगा एक्सप्रेस-वे पर पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ठूंसकर भरीं 45 भैंसों को लेकर जा रही डीसीएम गंगा एक्सप्रेस-वे पर पकड़ी
विज्ञापन
डीसीएम में अवैध तरीके से ठूसकर भरी भैंसे। स्त्रोत- वीडियोग्रैब
वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर वनकोटा के पास बृहस्पतिवार की शाम क्षमता से अधिक भैंसों को लेकर जा रही डीसीएम पुलिस ने युवकों की सूचना पर पकड़ ली। वाहन में करीब 45 भैंसें भरी थीं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम थाने भिजवा दी। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान युवकों ने वीडियो भी बना लिया।
मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर 165 के पास का है। बताया जा रहा है कि भैंसों से भरी डीसीएम शाहजहांपुर से मेरठ की ओर जा रही थी। वाहन में भैंसों को बेहद कम जगह में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। वीडियो में पशु एक-दूसरे से सटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ की हालत खराब होने की भी बात सामने आई है।
युवक की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। डीसीएम को थाने लाकर पशुओं को उतरवाया। पुलिस परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि चालक सहित डीसीएम को कब्जे में लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में पशु क्रूरता की धाराओं में केस दर्ज किया है।
--
सूचना देने वाले युवकों को थाने में बैठाया, पूछताछ कर छोड़ा
भैंसों को ठूंसकर भरी डीसीएम को रोककर पुलिस को सूचना देने वाले युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया। युवकों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने मदद करने की बजाय थाने में बैठाकर डीसीएम को रोकने का कारण पूछा गया।
इन आरोपों पर एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि हाईवे पर तेज गति से दौड़ रहे वाहन को गलत तरीके से रोकने के कारण उन्हें बुलाकर पूछताछ की गई थी। हाईवे पर गलत तरीके से वाहन को रोकने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। युवकों को पूछताछ के बाद जाने दिया गया है। थाने में गलत तरीके से बैठाने के आरोप निराधार है।