{"_id":"6ac7fc61386da18bd70700e7","slug":"lawyer-attacked-over-sale-deed-in-bisauli-two-women-arrested-badaun-news-c-123-1-bdn1037-174979-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली में बैनामे को लेकर वकील पर हमला, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली में बैनामे को लेकर वकील पर हमला, दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना के बाद कोतवाली में पुलिस से बात करते अधिवक्ता। संवाद
बिसौली। उप निबंधक कार्यालय में बृहस्पतिवार को बैनामे को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने दोबारा बैनामा कराने पर आपत्ति जताई थी। आरोप है कि इसी को लेकर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने कार्यालय में उन्हें घेर लिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। घटना से कार्यालय में अफरातफरी मच गई। साथी अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया।
हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो महिला आरोपियों को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपी भाग गए। घटना से नाराज अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे। पीड़ित अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने कोतवाल सर्वेन्द्र शर्मा को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। तहरीर में जुमरत, रिजवानो, कल्लू, अबरार और जमीर निवासी बगरैन थाना वजीरगंज व सलमान निवासी दबतोरा कोतवाली बिसौली को आरोपी बनाया है। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अनूप शर्मा, राजेश भारद्वाज, सचिन सक्सेना सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।