फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The weather will change again... chances of rain for two-three days

Budaun News: फिर बदलेगा मौसम... दो-तीन दिन बारिश के आसार

Wed, 07 Feb 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The weather will change again... chances of rain for two-three days
पार्क में ​खिली धूप में झूले का आन्नद लेते बच्चे। संवाद
बदायूं। मंगलवार को सुबह से ही धूप निकली, इससे लोगों को राहत मिली। आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम पलटने के आसार बन रहे हैं। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जनवरी में जहां धूप के नाममात्र को दर्शन हुए थे वहीं फरवरी का मौसम उतार-चढ़ाव वाला रहा। शुरुआत में बारिश ने परेशान किया और सर्दी में इजाफा कर दिया तो शुक्रवार और शनिवार को धूप खिली रही। रविवार को बारिश के बाद सोमवार को भी बादल छाए रहे। जिले में कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

एक अनुमान के अनुसार मंगलवार को भी बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान था लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे धूप निकली। इसके बाद धूप में तेजी आती गई और सर्दी से राहत मिली। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के जानकारों के अनुसार, अभी दो तीन दिन बारिश या बूंदबांदी के आसार बन रहे हैं। बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से मौसम साफ हो सकता है जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती रहेगी।
-
खराब मौसम से गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था

लगातार खराब मौसम के चलते दो दिन बिजली व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ा, जिससे कई जगहों पर बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। शेड्यूल के हिसाब से बिजली संचालित नहीं हुई और कटौती भी की गई। कई मोहल्लों में कई-कई घंटे बिजली नदारद रही। हालांकि मंगलवार को व्यवस्था में सुधार हुआ और कुछ स्थानों पर ही कटौती हुई। इसके अलावा कचहरी और कार्यशाला उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के तहत आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद

-
आज 10 विद्युत उपकेंद्रों पर एक घंटे बाधित रहेगी बिजली

बुधवार को जिले में करीब एक घंटे तक 10 विद्युत उपकेंद्रों की बिजली बाधित रहेगी। अनुरक्षण कार्य के तहत बुधवार दोपहर 12 बजे से एक बजे तक 132 केवीए उपकेंद्र पर 33 केवीए मेन प्रथम और द्वितीय पर मरम्मत कार्य चलेगा। इसके चलते विद्युत उपकेंद्र 10 एमवीए, न्यू नवादा, पनबड़िया, मीरा जी की चौकी, ढाक वाली ज्यारत, दातागंज ग्रामीण, बिनावर, करौलिया, कचहरी और जिला अस्पताल की बिजली बाधित रहेगी। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed