{"_id":"65aedadba29a17f124052877","slug":"the-weather-kept-changing-throughout-the-day-badaun-news-c-123-1-sbly1001-12143-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिनभर करवट बदलता रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिनभर करवट बदलता रहा मौसम
विज्ञापन
सोमवार को सुबह छाय बादल। संवाद
बदायूं। ठंड से लोगों का हाल-बेहाल है। सोमवार तड़के भी घना कोहरा छाया रहा, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद धीरे-धीरे छंट गया। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, पर बाद में फिर सूर्यदेव बादलों के पीछे चले गए। ऐसे में एक बार फिर सर्दी का शिकंजा कस गया।
एक सप्ताह से ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। हालत यह कि ठंड में लोग देर से उठ रहे हैं, वहीं घरों से भी बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। सोमवार तड़के भी घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
बाद में सुबह आठ बजे कोहरा छंटा, दिन में हल्की धूप भी निकली, मगर बाद में मौसम फिर खराब हो गया। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन इसी प्रकार मौसम रहेगा।