{"_id":"65b6ab864b55156b270c8509","slug":"the-wait-is-over-construction-of-government-medical-college-started-badaun-news-c-123-1-sbly1018-112343-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इंतजार खत्म, शुरू हुआ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इंतजार खत्म, शुरू हुआ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन
एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद
बदायूं। उप्र निर्माण निगम और ठेकेदार के बीच चल रही खींचतान में ठप पड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण अब फिर से शुरू हो हया। 2015 में शुरू हुआ कॉलेज का निर्माण अब तक 40 फीसदी पूरा हुआ था। इसके लिए 646 करोड़ रुपये शासन ने मंजूर किए थे।
सपा सरकार में जिले को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मंजूरी वर्ष 2012 में मिली थी। इसके लिए जमीन खरीदने का काम वर्ष 2013 और 2015 में कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। शासन द्वारा निर्माण कार्य का जिम्मा उप्र निर्माण निगम को सौंपा गया था। इसके लिए शासन से छह सौ छियालीस करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। कुछ काम होने के बाद में 2017 मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया गया। 2020 तक 60 फीसदी कार्य पूरा हो सका था। उसके बाद में निर्माण निगम और ठेकेदार के आपसी विवाद के चलते निर्माण कार्य बंद पड़ा था। जबकि बजट की 90 फीसदी रकम भी शासन द्वारा निर्माण निगम को आवंटित की जा चुकी थी। वहीं निर्माण कार्य अब शुरू हो यगा है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि दो माह में निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को बिल्डिंग को कॉलेज प्रशासन को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -
निर्माण कार्य शुरू होने से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं में खुशी
-पांच साल से राजकीय मेडिकल कॉलेज में अस्थायी मान्यता के आधार पर छात्र- छात्राओं का एडमीशन कर पढ़ाई कराई जा रही थी, लेकिन छात्र-छात्राओं के मन में मान्यता को लेकर डर बन हुआ था। जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता। तब तक स्थायी मान्यता पर भी संकट था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली है।
विज्ञापन
-- -- -- -
निर्माण कार्य पूरा न होने से फैल रही थी गंदगी
-राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। यहीं कारण था कि कॉलेज परिसर में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन कैंपस की सफाई करा रहा, लेकिन निर्माणाधीन बिल्डिंग का सामान इधर-उधर फैला होने से दिक्कत हो रही थी। गंदगी के वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में चूहों का आतंक है।
-- -- -- -- --
अब यह कार्य होंगे पूरे
-- -- -- -- -
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो लेक्चर रूम का निर्माण
-मल्टी पर्पज हॉल, खिड़कियां और फाल्स सीलिंग
-11 लिफ्ट लगाने का कार्य
-लेक्चर थियेटर का निर्माण
-सात ऑपरेशन थियेटर का निर्माण
-एसटीपी प्लांट को क्रियाशील बनाने का काम
-नर्सिंग छात्रावास का निर्माण कार्य
-परिसर में सड़क और पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण
वर्जन--
-निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो माह में आवश्यक सभी निर्माण कार्य पूरे होने की संभावना है। इसके बाद में छात्र-छात्राओं समेत मरीज व तीमारदारों को कोई दिक्कत होगी नहीं होगी। निर्माण निगम अलग-अलग ठेकेदारों को टेंडर कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का काम कर रहा है।-एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं ।

वर्जन