{"_id":"588cdb0e4f1c1b476fcf686d","slug":"the-villagers-said-will-not-vote-sirsater","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसाठेर के ग्रामीण बोले-नहीं करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसाठेर के ग्रामीण बोले-नहीं करेंगे मतदान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडलायुक्त को पत्र भेजकर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
सिरसाठेर के ग्रामीणों ने बरेली के मंडलायुक्त को पत्र भेजकर अपने गांव की समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव शहर से सटा होने के बावजूद गांव की सड़कों पर जलभराव रहता है। शौचालय न होने की वजह से लोग खुले में शौच जाते हैं। शिक्षा के लिए छात्राओं को दूर जाना पड़ता है। गांव की गलियों में गंदगी है। उन लोगों ने समस्या निस्तारण के लिए 17 मई एवं 27 अगस्त को सीडीओ, सात एवं 20 दिसंबर को तहसील दिवस, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 14 दिसंबर को डीएम, 24 एवं 28 दिसंबर को बीडीओ को शिकायती पत्र देकर उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से उन लोगों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। शिकायतीपत्र में नोनीराम, हरीशंकर, कन्या देवी, देवेंद्र, ममता, शीतल, प्रीति, पुरुषोत्तम, नन्हीं देवी, कविता, मुकेश, चेतराम, उमेश चंद्र, रूपवती, भगवती, नेत्रपाल, बबलू, गायत्री, भूपेंद्र आदि के नाम हैं।