फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The villagers said, will not vote Sirsater

सिरसाठेर के ग्रामीण बोले-नहीं करेंगे मतदान

Sat, 28 Jan 2017 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडलायुक्त को पत्र भेजकर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
 सिरसाठेर के ग्रामीणों ने बरेली के मंडलायुक्त को पत्र भेजकर अपने गांव की समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। 

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव शहर से सटा होने के बावजूद गांव की सड़कों पर जलभराव रहता है। शौचालय न होने की वजह से लोग खुले में शौच जाते हैं। शिक्षा के लिए छात्राओं को दूर जाना पड़ता है। गांव की गलियों में गंदगी है। उन लोगों ने समस्या निस्तारण के लिए 17 मई एवं 27 अगस्त को सीडीओ, सात एवं 20 दिसंबर को तहसील दिवस, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 14 दिसंबर को डीएम, 24 एवं 28 दिसंबर को बीडीओ को शिकायती पत्र देकर उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से उन लोगों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। शिकायतीपत्र में नोनीराम, हरीशंकर, कन्या देवी, देवेंद्र, ममता, शीतल, प्रीति, पुरुषोत्तम, नन्हीं देवी, कविता, मुकेश, चेतराम, उमेश चंद्र, रूपवती, भगवती, नेत्रपाल, बबलू, गायत्री, भूपेंद्र आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed