{"_id":"5845a7ab4f1c1be159448077","slug":"the-villagers-diorai-myaun-block-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोराई के ग्रामीणों का म्याऊं ब्लाक पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोराई के ग्रामीणों का म्याऊं ब्लाक पर प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
दियोराई के ग्रामीणों का म्याऊं ब्लाक पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 05 बीडीएन 39
एडीओ, सचिव और पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप
म्याऊं ब्लाक की ग्राम पंचायत दियोरई में राशन की दुकान के प्रस्ताव करने में गड़बड़ी का आरोप लगाते ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एडीओ, सचिव और पुलिस पर ग्राम प्रधान के भतीजे का प्रस्ताव मनमाने तरीके से कराने का आरोप लगाया। साथ ही बीडीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की।
ब्लाक म्याऊं की ग्राम पंचायत दियोरई में राशन की दुकान को लेकर प्रस्ताव किया गया। राशन की दुकान पाने के लिए एक पक्ष में प्रधान का भतीजा संदीप कुमार और दूसरे पक्ष का ब्रजेश कुमार मौदान में थे। सोमवार को सचिव प्रवीन सक्सेना और एडीओ महेशपाल ने दोनों पक्षों के समर्थकों की लाइन लगाकर गिनती की। ब्रजेश का आरोप है कि सचिव और एडीओ ने पक्षपात करके प्रधान के भतीजे के पक्ष में प्रस्ताव कर दिया। कहा कि पुलिस ने भी उसके समर्थकों को लाठी फटकार कर भगा दिया। गुस्साए लोगों ने ब्लॉक पहुंचकर पहले तो बीडीओ से प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की। इस बारे में बीडीओ कृपाराम राजपूत ने बताया कि सचिव ने प्रस्ताव की प्रति नहीं दी है। प्रस्ताव की प्रति मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।