फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tower of Ziyarat was damaged due to falling of a tree branch, tension between two parties over the construction work

Budaun News: पेड़ की टहनी गिरने से जियारत की मीनार क्षतिग्रस्त, निर्माण कार्य पर दो पक्षों में तनाव

Sun, 20 Jul 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The tower of Ziyarat was damaged due to falling of a tree branch, tension between two parties over the construction work
आसफपुर में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त जियारत की मीनार। संवाद
आसफपुर। कस्बे में एक जियारत की मीनार पर शनिवार सुबह पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। इससे मीनार क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ लोग क्षतिग्रस्त मीनार पर मरम्मत कार्य कराने लगे। इससे दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस पहुंच गई। इसके बाद बिसौली एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के कस्बा आसफपुर में प्राचीन हनुमान गढ़ी नाम से देवस्थान है। इसी के ठीक सामने 50 मीटर की दूरी पर दूसरे समुदाय की जियारत है। शनिवार सुबह तेज हवा के दौरान पेड़ की मोटी टहनी टूटकर जियारत पर गिर गई। इससे मीनार क्षतिग्रस्त हो गई। जियारत की देखभाल करने वाले लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मीनार का फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इससे देवस्थान की देखभाल करने वाले के साथ ही क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जियारत को मस्जिद के रूप में निर्माण कराने का आरोप लगाया। इसके चलते दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति हो गई। सूचना पर एसओ रामेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बिसौली एसडीएम राशि कृष्णा व सीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी जुटाई। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि मीनार पर मरम्मत कार्य करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझाया गया है। यथास्थिति रखने के निर्देश दिए है।

आसफपुर में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त जियारत की मीनार। संवाद

आसफपुर में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त जियारत की मीनार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed