फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The thieves ran away after making noise, one was caught when he got injured

Budaun News: शोर मचाने पर भागे चोर, घायल हुआ तो एक पकड़ा

Thu, 28 Aug 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The thieves ran away after making noise, one was caught when he got injured
सहसवान। एक घर में चोर घुसे ही थे कि गृह स्वामी ने शोर मचा दिया। भागते समय एक चोर घायल हो गया। इसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गृहस्वामी की ओर से तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी आस मोहम्मद का कहना है कि 27 अगस्त की रात वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात में चार लोग उसके घर में चोरी करने के इरादे से घुस आए। आहट होने पर आस मोहम्मद और उसके परिजन जाग गए। उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचा दिया। शोर मचाने पर चोर मकान की दीवार कूदकर मक्का के खेत की ओर भाग निकले। एक चोर दीवार से कूदते हुए लड़खड़ाकर गिर गया और उसके पैर में चोट लग गई। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पकड़ा गया आरोपी मिशनपाल निवासी गांव चिंदरिया मजरा पुसावली थाना जुनावई जनपद संभल का है। पुलिस ने आस मोहम्मद की तहरीर पर मिशनपाल, आमिर और शिबे निवासी गांव खैरपुर वल्ली थाना सहसवान और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed