फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Kakoda Mela DM inspected the preparations for Kakoda Mela

ककोड़ा मेला: बदायूं में गंगा तट पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होगा तंबुओं का नगर, पंडाल में होगी रासलीला

Sat, 18 Nov 2023 04:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 04:34 PM IST
सार

ककोड़ा मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में 400 श्रमिक जुटे हैं। अभी तक दिन में ही कम चल रहा था, लेकिन अब रात भी काम किया जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Budaun Kakoda Mela DM inspected the preparations for Kakoda Mela
मेला ककोड़ा में लगने में तंबू।

विस्तार

बदायूं के कादरचौक में प्रसिद्ध ककोड़ा मेला को इस बार और खास बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को डीएम मेला स्थल पहुंचे। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। गंगा तट पर बसने वाला तंबुओं का नगर इस बार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होगा।  

विज्ञापन


मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में 400 श्रमिक जुटे हैं। अभी तक दिन में ही कम चल रहा था, लेकिन अब रात भी काम किया जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था का काम भी शुरू हो गया है। मेले में विशाल खेल मैदान भी बनाया जा रहा है। चूंकि मेला गंगा तट पर लगता है, इसलिए मेले में रोशनी की व्यवस्था जनरेटरों के जरिए की जाती है। बिजली ठेकेदार के कर्मचारी लाइनें खींचने में जुटे हैं। यहां जिला खेल कार्यालय की ओर से कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल मैदान के पास ही खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन


चार रैन बसेरा भी बनेंगे
जिला पंचायत की ओर से लोगों के रुकने के लिए चार रैन बसेरे भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक रैन बसेरा में करीब 60 लोगों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। रैन बसेरा के पास ही एक-एक एलईडी लगाई जाएगी। उस पर रामायण या महाभारत दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंडाल में होगी रासलीला
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। वहां कठपुतली, काला जादू आदि के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा तीन दिवसीय रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।

कई प्रतियोगिताएं वक्त के साथ हो गईं बंद
मेले में पहले की अपेक्षा अब कम गतिविधियां होने लगी है। पहले हाथी दौड़ और घुड़दौड़ भी होती थी। इसे कई साल पहले ही बंद किया जा चुका है। इसके अलावा आल्हा उदल, राजा हरिश्चंद्र आदि नाटकों का मंचन होता था। मंडल की कई नामचीन नाटक मंडली आतीं थीं, लेकिन अब नाटकों का मंचन बंद हो गया है। मूंछ प्रतियोगिता भी अब नहीं कराई जाती है।

डीएम, एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा 
शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और सीडीओ केशव कुमार मेला स्थल पहुंचे और व्यवस्थाएं परखीं। डीएम ने निर्देश दिए कि मुख्य घाट पर प्रकाश व्यवस्था, वॉच टॉवर, बैरिकेडिंग, पुलिस फोर्स तैनात करने आदि की व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए। डीएम ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मुख्य घाट पर स्नान की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed