फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The sweat of the officers being left in the siege of vehicles

वाहनों की घेराबंदी में छूट रहे अधिकारियों के पसीने

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
The sweat of the officers being left in the siege of vehicles
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाने के लिए वाहनों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। अंडर कंट्रोल और निजी करीब पांच सौ बसों का लक्ष्य दिया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारी इसमें लगे हैं लेकिन वाहनों का अधिग्रहण करने में उनके पसीने छूट रहे हैं। एक ओर वाहन पकड़ा जा रहा है दूसरी ओर उन्हें छोड़ने की सिफारिशें भी आ रहीं हैं।
विज्ञापन

18 दिसंबर को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। इसमें जिले के तमाम लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्हें लाने और ले जाने के लिए तमाम वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से करीब पांच सौ बसें पहुंचेगीं। ये विधानसभा के अनुसार अलग-अलग इलाके में खड़ी कराई जाएंगी। जहां से लोग उनमें सवार होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेताओं के समर्थक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कह रहे हैं और लोगों को इकट्ठा भी कर रहे हैं। शुक्रवार शाम इन इलाकों में बसें खड़ी करा दी जाएंगी। जहां से रात आठ बजे से लेकर बसों का शाहजहांपुर के लिए निकलना शुरू हो जाएगा लेकिन बसें अधिग्रहण करने में ही परिवहन विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम तक विभाग यही तय नहीं कर सका कि कौन से इलाके से कितनी बसें रवाना होंगी। तो वहीं बसों के अधिग्रहण करने में भी दिक्कतें आ रहीं हैं। बृहस्पतिवार शाम तक तीन सौ बसों का लक्ष्य तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया मिलने में दिक्कत बनी रोड़ा
प्रधानमंत्री का शाहजहांपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है। इसके हिसाब से जिले से बसें भी ज्यादा जा रहीं हैं। तमाम बसों के मालिक और उनके ड्राइवर किराये को लेकर परेशान हैं। इससे भी बसें अधिग्रहण करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि परिवहन विभाग किराया देकर जल्द वाहनों का इंतजाम करने की बात कह रहा है।

वाहनों का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके लिए टीम लगी हुई है। बसों को एक-एक करके रोका जा रहा है। समय के अनुसार बसों को निर्धारित स्थान पर लगा दिया जाएगा। उसके बाद बसों को रवाना किया जाएगा। -सोहेल अहमद, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed