फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the success story of special people

विकलांगता नहीं आने दी आड़े, बुलंदियों के झंडे गाड़े

Wed, 02 Dec 2015 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 02 Dec 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
the success story of special people
अभावों के बीच विकलांगता को मात देकर पाई मंजिल
विज्ञापन




विकलांगता को मात दे अखिलेश बने आईएएस

 जिले की बिसौली तहसील का छोटा सा कस्बा है आसफपुर। कस्बे के बेहद पिछड़े गांव से ताल्लुक रखने वाले अखिलेश शर्मा दायें पैर से विकलांग हैं। पिता सिंचाई विभाग में सींच पर्यवेक्षक थे। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर के अखिलेश की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में हुई। इंटर मीडिएट आसफपुर के त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज से करने के बाद 2006 में पीजी की पढ़ाई एसएम कॉलेज चंदौसी से किया। इसके बाद चार साल इलाहाबाद में और एक साल दिल्ली में सिविल सेवा की कोचिंग। अखिलेश के इरादे बुलंद थे। उन्होंने विकलांगता को मात दे दी। आखिर 2012 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में अखिलेश शर्मा का चयन हो गया। वह आईएएस अफसर बने। अखिलेश इन दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। बेटे की कामियाबी से पिता का सीना भी चौड़ा हो गया है।


बैडमिंटन में माहिर हैं विकलांग शिक्षक प्रेमपाल

शहर से सटे एक छोटे से गांव सनाय के एक मामूली किसान के बेटे प्रेमपाल सिंह उन लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं जो शरीरिक विकलांग हैं। एक पैर और एक हाथ से विकलांग होने के बावजूद अपने इरादों के दम पर प्रेमपाल सिंह आज उसी कॉलेज में शिक्षक हैं जहां उन्होंने शिक्षा हासिल की। उन्होंने कभी विकलांगता को आड़े नहीं आने दिया। डबल एमए के साथ एमएड किया। प्रारंभिक शिक्षा भरकुइयां प्राथमिक विद्यालय में हुई। इंटरमीडिएट नगला इंटर कॉलेज से किया। परास्नातक की पढ़ाई मुरादाबाद के केजी डिग्री कॉलेज से करने के बाद अब वह नगला इंटर कॉलेज में ही हिंदी के लेक्चरर हैं। भले ही वह विकलांग हों, लेकिन बैडमिंटन में माहिर हैें। कई पदक भी जीते हैं। प्रेमपाल को तैराकी का भी शौक है। बेटा रोहित और बेटी रागिनी एमएसी कर रहे हैं। दोनों संतानों को अपने पिता पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed