फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the steno of nagar panchayat dismissed in froud case

गबन में नगर पंचायत का लिपिक बर्खास्त

Tue, 01 Dec 2015 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 01 Dec 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
the steno of nagar panchayat dismissed in froud case
49.62 लाख हड़पने के आरोप सही पाए गए, अपने नाम कटवाता था चेक
विज्ञापन

 
लिपिक रामवीर सिंह अपने कारनामों के चलते निलंबित चल रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रकाश कश्यप ने निलंबन के दौरान आरोपों की जांच अधिशासी अधिकारी से कराई। जांच आख्या में पाया गया कि लिपिक ने राजस्व वसूली और किराया में घपला किया। नगर पंचायत की विभिन्न स्रोतों से हुई आय को पंचायत के खाते में जमा नहीं किया गया। कई चेक पंचायत के नाम न कटवाकर अपने नाम से अपने खाते में डलवा लिए गए। अब जांच में इस लिपिक पर 49 लाख, 62 हजार, 705 रुपये का गबन सिद्ध हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिपिक को बर्खास्त कर रिकबरी करने के आदेश दिए हैं। ईओ को आदेशित किया गया है कि लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। लिपिक का कहना है कि इस मामले में उनका पक्ष सुना ही नहीं गया। उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। उनको सीधे बर्खास्त करने की सूचना रजिस्ट्री के माध्यम से मिल रही है। ईओ संजय कुमार का कहना है कि उन्हें भी ये सूचना रजिस्ट्री के माध्यम से मिली है। चेयरमैन, रामप्रकाश  ने कहा कि गबन के आरोप में लिपिक रामवीर सिंह को 10 जुलाई 2015 को निलंबित किया गया था। बाद में जांच अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को सौंपी गई। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लिपिक को बर्खास्त किया गया है। उनसे रिकवरी भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed