Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The son considered him a friend, but he turned out to be a traitor, carrying out the crime with two accomplices.

Budaun News: बेटा मानता था दोस्त पर निकला गद्दार, दो साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम

Wed, 07 Jan 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The son considered him a friend, but he turned out to be a traitor, carrying out the crime with two accomplices.
गावं में रोते-बिलखते परिजन। संवाद
उसहैत। किसान की हत्या के बाद पिता ने कहा कि बेटा हमेशा आरोपी को दोस्त मानता रहा, लेकिन दोस्त ही गद्दार निकलेगा, उनको भी इसका भरोसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन


मृतक के पिता भूमिराज ने बताया कि आरोपी व उसके बेटे की गहरी दोस्ती थी। 2013 तक दोनों ने कई घटनाओं को साथ में अंजाम दिया था। बोले, बेटे राजाराम ने 2013 में जरायम की दुनिया से तौबा कर ली। वह खेती करने लगा। हालांकि दोनों में दोस्ती खत्म नहीं हुई। राजाराम को पता होता कि उसके साथ उसका दोस्त ही हत्या जैसी घटना कर सकता है तो वह पहले ही उसको अपने रास्ते से हटा देता, लेकिन वह हमेशा दोस्त ही मानता था। यही वजह रही कि सोमवार की शाम को भी दोस्ती की खातिर वह बाइक लेकर चला गया। आरोपी अकेले उसको मार नहीं सकता था। उसको चाल से कहीं ले जाया गया। उसके साथ पहले मारपीट की गई है। फिर हत्या कर शव को गांव के पास ही फेंक दिया गया।



राजाराम ने 13500 रुपये की बेची थी मछली
दो दिन पहले राजाराम घर पर था। इसी दौरान उसके दोस्त का एक व्यक्ति घर पर दो किलो मछली लेकर आया था। उसने पूछा कि यह मछली कहां से आई है। तब उसने बताया कि दोस्त ने गंगा में जाल डलवाया है। करीब 15 क्विंटल मछली पकड़ी हैं। यह सुनने के बाद वह गंगा किनारे पहुंच गया। दो बोरे भरकर राजाराम मछली लेकर चला आया। यह बात दोस्त को नागवार लगी। उधर, मछलियों को लाकर राजाराम ने 13500 रुपये में बेच दिया था। इसके बाद वह भूल गया कि दोस्त इसका बुरा भी मानेगा।
विज्ञापन


ये है मृतक व आरोपी का आपराधिक इतिहास
मृतक राजाराम के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, डकैती आदि धाराओं में पांच मुकदमे जिले में जबकि तीन बाहर जिलों में दर्ज हैं। हालांकि करीब 12 साल से उसके खिलाफ कोई मुकदमा जिले में दर्ज नहीं हुआ। इसी के साथ आरोपी दोस्त के खिलाफ 12 मुकदमे, हत्या, लूट, फिरौती आदि धाराओं में जिले व जिले से बाहर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed