Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road has turned into potholes due to dumpers engaged in mining.

Budaun News: खनन में लगे डंपरों से गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क

Tue, 30 Sep 2025 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The road has turned into potholes due to dumpers engaged in mining.
परियोजना निदेशक को ज्ञापन देने जाते भाकियू के पदा​ध्ससाकारी । संवाद
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने सोमवार को किसानों के साथ प्रदर्शन करने के बाद परियोजना निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि गुनौरा बाजिदपुर से सिरसौली मथुरा बरेली रोड बनाने के लिए भारी डंपरों का प्रयोग करके सड़क को भारी क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन


मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सड़क पर ज्यादा क्षमता के डंपर चलकर लगभग 900 मीटर मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। रोड के ठेकेदारों ने मनमानी कर सड़क पर डंपरों को निकाला जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसका निर्माण ठेकेदार से कराया जाए। इस बात को लेकर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना और परियोजना निदेशक पीआईयूएमएसआई से तीखी नोकझोंक हो गई। ज्ञापन में कहा है एक दर्जन से अधिक गांव के लोग रोज इसी सड़क से किसान आते जाते हैं। किसान अपनी मंडी की उपज खाद बीज निरंतर का सामान ले जाता है। इस मार्ग को तोड़कर किसानों के साथ नाइंसाफी हुई है। उन्होंने सड़क न बनवाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह समेत क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed