फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road from Rewa to Jalalpur has turned into potholes

Budaun News: रेवा से जलालपुर तक की सड़क गड्ढों में तब्दील

Wed, 19 Feb 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The road from Rewa to Jalalpur has turned into potholes
पुष्पेंद्र।
कादरचौक। गांव रेवा से जलालपुर तक सड़क जर्जर अवस्था में है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय तो सभी पक्की सड़क बनाने का दावा करते रहे, लेकिन अब कोई देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन


16 किमी. लंबी इस सड़क में तीन किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इस सड़क का हाल यह है कि गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को जान का जोखिम बना रहता है। वाहन चालक सड़क से बचकर किनारे कच्ची पटरी पर चलते हैं।
विज्ञापन


असरासी से ललुआ नगला, जलालपुर होते हुए उझानी कादरचौक रोड को जोड़ने वाली इस सड़क से रोजाना करीब एक हजार लोगों का आवागमन रहता है। रास्ता खराब होने के कारण उझानी जाने के लिए वाहन चालक कादरचौक होते हुए अतिरिक्त करीब 16 किमी. का फेर लगाकर जाते हैं। इसी मार्ग पर जलालपुर में कस्तूरबा इंटर कालेज भी है। जलालपुर गांव की दस हजार की आबादी मार्ग सही न होने के कारण परेशान है। उझानी पढ़ने जाने वाले बच्चे अक्सर सड़क पर गिर जाते हैं। विभागीय अधिकारी सड़क की मरम्मत कराने की जहमत तक नहीं उठा रहे हैं। जलालपुर के राकेश माहेश्वरी ने बताया कि वर्षों पहले बनी इस सड़क पर सात वर्ष पूर्व पैच वर्क हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क बेहद खराब है। यही कारण है कि जलालपुर साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने जाने तक की हिम्मत नहीं होती। सड़क खराब है इसलिए, इधर से नहीं गुजरते। -पुष्पेंद्र, ग्रामीण



जलालपुर गांव में आलू की फसल बड़ी तादात में होती है। लेकिन सड़क खराब होने के कारण लोडिंग नहीं हो पाती है। बदायूं जाने को उझानी होकर जाते हैं।- अमरपाल, किसान


उझानी कॉलेज पढ़ने जाती हूं। सड़क खराब होने के कारण बहुत परेशानी होती है। वाहनों के यहां आकर खराब होने के कारण चालक यहां तक नहीं आते। यहां से आगे जाकर तब गाड़ी मिलती है। -दिव्यांशी, छात्रा



गड्ढों के कारण हादसे का हमेशा डर लगा रहता है। सड़क टूटी होने कारण यातायात भी कम ही चलता है।ऐसे में स्कूल आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नेताओं को समस्या को देखना चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कत न हो। -कनिष्का, छात्रा

पुष्पेंद्र।

पुष्पेंद्र।

पुष्पेंद्र।

पुष्पेंद्र।

पुष्पेंद्र।

पुष्पेंद्र।

पुष्पेंद्र।

पुष्पेंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed