फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road built 27 years ago disappeared... If the road was closed then FIR against two

Budaun News: 27 वर्ष पहले बनी सड़क गायब... रास्ता बंद किया तो दो पर एफआईआर

Sat, 23 Sep 2023 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
The road built 27 years ago disappeared... If the road was closed then FIR against two
उझानी में लापता सड़क की जांच करते पालिका के कर्मचारी। संवाद
उझानी (बदायूं)। गंजशहीदा मोहल्ले में करीब ढाई दशक पहले बनी खड़ंजानुमा सड़क की ईंटें उखाड़ कर दो लोगों ने अपनी दीवार बना ली। शिकायत हुई तो एडीएम ने पालिकाकर्मियों से जांच कराई। हकीकत सामने आने पर ईओ की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

ईओ अब्दुल शबूर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद की ओर से मई-1996 में जहीर अहमद और शरीफ अहमद पुत्र नूर मोहम्मद के घर के पास करीब दो लाख रुपये की लागत से खड़ंजानुमा सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क के दोनों ओर नालियां भी बनाई गई थीं। बाद में सड़क की ईंटों का उखाड़कर कर आम रास्ते पर दीवार बनाकर उसे बंद कर दिया गया। कई वर्ष बाद मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत की। मामला अपर जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया तो नगर पालिका परिषद की टीम को मौका मुआयना कर जांच का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि 25 अगस्त को पालिक कर्मी राजकुमार गुप्ता, संजय गौतम और अशोक शर्मा की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची तो जहीर और शरीफ ने अवैध दीवार गिराने में बाधा पैदा की। पालिकाकर्मियों को जांच भी नहीं करने दी गई। इसके बाद पालिका कर्मियों ने अपनी रिपोर्ट ईओ शबूर को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने विभागीय अफसरों से वार्ता के बाद पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अवैध कब्जे की वजह से पालिका को करीब दो लाख रुपये का नुकसान भी हुआ है। पुलिस ने जहीर और शरीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना दरोगा राहुल पुंडीर को सौंप दी है।

संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई
जनता महादलित संघ के राष्ट्रीय सचिव हरपाल सिंह ने ईओ को पत्र भेजकर बारिश के बाद कुछ मोहल्लों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बारिश का पानी भरा होने से बाजारकलां समेत नझियाई मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कीटनाशक का छिडकाव कराए जाने से राहत मिल सकती है।

जिस स्थान पर कब्जा करके सड़क की ईंटें गायब की गई हैं, उसी रास्ते से मस्जिद की तरफ भी लोगों का आना-जाना रहता था। रास्ता बंद करने के बाद पड़ोस के इलाके में बारिश के पानी का भराव हो जाता है। इससे लोगों का मस्जिद में इबादत को जाने में दिक्कत भी होती है। दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - अब्दुल शबूर, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed