फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The proposal for ring road will be sent again to free the city from traffic jams

Budaun News: शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फिर भेजा जाएगा रिंग रोड का प्रस्ताव

Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The proposal for ring road will be sent again to free the city from traffic jams
स्टेशन रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रिंग रोड का प्रस्ताव एक बार फिर शासन को भेजा जाएगा। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री और डीएम में वार्ता हुई है। दोनों मिलकर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर स्तर पर पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

अभी उसावां, फर्रुखाबाद, ककराला, अलापुर, म्याऊं, उसहैत की ओर से बरेली जाने वाले वाहन शहर के अंदर से होकर गुजरते हैं। इन वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से शहर में कचहरी से नवादा तक हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह कचहरी से लालपुल तक भी जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

कभी-कभी स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को काफी देर तक जाम झेलना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराया था। इसमें बरेली-मथुरा मार्ग से दातागंज, अलापुर, म्याऊं, ककराला, कादरचौक-फर्रुखाबाद मार्ग को जोड़ने के लिए रिंग रोड प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18.5 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 450 करोड़ रुपये खर्च आना था। इस मार्ग के बनने से शहरवासियों को जाम से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता। बावजूद इसके शासन ने मंडल मुख्यालय पर ही रिंग रोड बनने की बात कहते हुए प्रस्ताव को ठंडे बस्ते पर डाल दिया।
इस मुद्दे पर अब डीएम अवनीश राय और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के बीच वार्ता हुई है। दोनों ने शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए हर स्तर पर पैरवी करने की बात कही है। अब एक बार फिर पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव का परीक्षण शुरू कर दिया है।
जल्द ही एक बार फिर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। डीएम और मंत्री के बीच यह भी तय हुआ है कि अगर रिंग रोड का प्रस्ताव मंजूर नहीं होता है तो बाइपास की मांग की जाएगी, ताकि शहरवासियों को जाम से निजात मिल सके।
-
बाइपास बनवाने के लिए सीएम से मिले थे सदर विधायक
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 20 मई को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बदायूं में बरेली मार्ग से दातागंज, अलापुर, ककराला और कादरचौक मार्ग होते हुए मेडिकल कॉलेज तक बाइपास की मांग रखी थी।
--
शहर को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए रिंग रोड बनना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री से वार्ता हुई है। दोनों प्रस्ताव को पास कराने का प्रयास करेंगे, अगर रिंग रोड का प्रस्ताव पास नहीं होता है तो बाइपास बनाने की मांग की जाएगी।

-अवनीश राय, डीएम
---
रिंग रोड को लेकर जिला स्तर पर डीएम के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी वार्ता हुई है। प्रयास है कि शहर को रिंग रोड दिलवाएं, ताकि जाम की समस्या खत्म हो सके।
- बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed