{"_id":"69f6390b8c4a7010a304f408","slug":"the-problem-of-traffic-congestion-has-not-improved-even-after-the-widening-of-intersections-badaun-news-c-123-1-bdn1037-162915-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चौराहों के चौड़ीकरण के बाद भी नहीं सुधरी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चौराहों के चौड़ीकरण के बाद भी नहीं सुधरी जाम की समस्या
विज्ञापन
परशुराम चौक पर रोड पर वाहनों का अतिक्रमण। संवाद
बदायूं। शहर के पुलिस लाइन चौराहा और लाबेला चौक का चौड़ीकरण हो चुका है, बावजूद इसके जाम से निजात नहीं मिल पा रही। पटरियों पर अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। अक्सर दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग जाता है। एकल मार्ग व ट्रैफिक डायवर्जन की कवायद सिर्फ कागजों में चल रही है।
शहर के पुलिस लाइन चौराहा, लाबेला चौक, इंदिरा चौक, शहीद चौक, जालंधरी सराय, गोपी चौक, दातागंज तिराहा, कचहरी तिराहा, लालपुल तिराहा पर वाहनों और दुकानों के अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। चौराहों और तिराहों पर सवारियों के चक्कर में ऑटो, ई-रिक्शा और इको चालक अपने वाहन सड़क पर खड़ा रखते हैं। इससे वहां गुजरने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। इसके साथ ही चौराहों के पास बनीं दुकानों पर पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा छोड़ देते हैं। सड़क पर जगह कम होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है।
पुलिस लाइन चौराहा पर शहर का प्रमुख चौराहा है। एक तरफ रोडवेज की बसें सड़क पर सवारियां बैठाती हैं तो वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा, ऑटो, इको चालक चौराहों पर ही वाहनों को रोककर सवारियां बैठाते हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दुश्वारियों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इंदिरा चौक पर दुकानों के बाहर वाहनों का अतिक्रमण रहता है। इससे सड़क संकरी हो जाती है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को रेंगकर ही निकलना होता है। रोड पर वाहनोंं के खड़े रहने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
कचहरी तिराहा पर सड़क पर वाहनों के खड़े रहने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को दिन भर परेशानी होती है। यातायात पुलिस कर्मी दिन भर जाम को नियंत्रित करने में लगे रहते हैं।
शहर के परशुराम चौक का चौड़ीकरण किया जा चुका है। इसके बाद भी चौराहे पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क के किनारे ठेले-खोमचे और वाहनों के अतिक्रमण के कारण अन्य वाहनों और लोगों को निकलने में मुश्किलें होती हैं।
अतिक्रमण हटे तो मिले जाम से निजात
चौराहों पर वाहनों में सवारियां बैठाना और उतारना बंद होना चाहिए। इसी कारण चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। चौराहों के पास डग्गामार वाहनों को खड़ा नहीं होने देना चाहिए। - ओमवीर
अतिक्रमण शहर की यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी बन चुका है, सड़कों के किनारे अवैध रूप से किए कब्जों के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - संजीव कुमार
चौराहों व तिराहा पर ऑटो, ई-रिक्शा, बसों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, हाथी पार्क, महाराणा प्रताप चौक 91 वाहन सीज किए गए हैं। यातायात डायवर्जन पर भी काम चल रहा है। - ललित कुमार, यातायात प्रभारी, बदायूं