फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The principle of Panchasheel can make human life meaningful

Budaun News: मनुष्य के जीवन को सार्थक बना सकता है पंचशील का सिद्धांत

Sun, 18 May 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The principle of Panchasheel can make human life meaningful
वजीरगंज। नगर के बिल्सी रोड स्थित डाॅ. बीआर आंबेडकर पार्क में चल रही भगवान बुद्ध कथा सुनाते हुए आचार्य रामनिवास शाक्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध इस धरती पर एक ऐसे महान आध्यात्मिक गुरु हुए हैं, जिन्होंने दुनिया को शांति, करुणा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसलिए आज विश्व के अनेक देश बौद्ध धर्म का अनुसरण कर रहे हैं। वर्तमान समय में जब विश्व अशान्ति, आतंकवाद, अनैतिकता और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं तो भगवान गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन हमें समाधान का मार्ग दे सकता है। उन्होंने मनुष्य को अहिंसा, प्रेम, भाईचारा, धैर्य, संतोष और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी है। पंचशील का उनका सिद्धांत किसी भी मनुष्य के जीवन को सार्थक बना सकता है, जिसमें उन्होंने कहा हिंसा न करना, चोरी न करना, व्यभिचार न करना, झूठ न बोलना और नशा न करना शामिल हैं। इस बात पर उनका विशेष बल रहा कि जीवन में प्रकृति का सम्मान सर्वोपरि है। इस मौके पर रामलाल मौर्य, इतवारी लाल, राजपाल सिंह, राजीव कुमार, डाॅ. लखन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed