{"_id":"6857096fd1a92f968a0375ac","slug":"the-priest-molested-a-nurse-from-a-private-hospital-badaun-news-c-123-1-akb1003-141542-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुजारी ने प्राइवेट अस्पताल की नर्स से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुजारी ने प्राइवेट अस्पताल की नर्स से की छेड़खानी
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में नर्स से छेड़खानी के मामले में पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह घटना 29 मई की की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अलापुर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। उसके माता-पिता नहीं है। नर्स के चाचा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्याऊं मंदिर का पुजारी कई महीनों से उनकी भतीजी पर गलत नजर रख रहा था। वह भतीजी को अस्पताल आते-जाते समय परेशान करता था। उससे मोबाइल नंबर मांगता था। भतीजी ने उसे नंबर नहीं दिया।
29 मई की शाम पौने सात बजे भतीजी साइकिल से घर लौट रही थी। तभी पुजारी ने भतीजी का हाथ पकड़कर साइकिल गिरा दी। उसे धर्मशाला में खींचकर ले जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़खानी की। चीख पुकार करने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। वह रोती बिलखती घर पहुंची। भतीजी ने पुजारी की करतूत बताई। जब परिवार के लोग मंदिर पहुंचे तो वह भाग गया। उन्होंने मंडी चौकी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पुजारी वेदराम के खिलाफ छेड़खानी व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।