फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The price of pulses increased by five to ten rupees per kg.

Budaun News: दालों के दाम पांच से दस रुपये प्रति किलो तक बढ़े

Sat, 01 Nov 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The price of pulses increased by five to ten rupees per kg.
बाजार में दुकान पर बिकती  दाल। संवाद
बदायूं। मौसम बदलते ही दालों के दामों में तेजी आने लगी है। एक महीने के भीतर अरहर, चना, मूंग और उड़द की दाल में पांच से दस रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दालों की कीमतों में आई यह बढ़ोतरी आम लोगों की रसोई पर सीधा असर डाल रही है।
विज्ञापन

जिले में आगरा, हाथरस, कानपुर, दिल्ली से दालें आती हैं। पिछले माह की अपेक्षा दाल के रेट इन दिनों कुछ बढ़ गए हैं। खुदरा बाजार में अरहर दाल जहां एक माह पहले 65 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, अब 75 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह चना दाल 65 से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो तक हो गई है।
विज्ञापन

उड़द की दाल 85 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं मसूर के रेट में कोई अंतर नहीं आया है। वह 100 रुपये प्रति किलो ही बिक रही है।
व्यापारियों के मुताबिक, मंडियों में आवक कम और मांग बढ़ने के कारण दामों के दामों में तेजी आई है। इसके अलावा मौसम में नमी और फसल कटाई में देरी का असर भी थोक दरों पर पड़ा है। आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, ग्राहकों ने कहा कि हर महीने जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है। व्यापारी किशन गुप्ता का कहना है कि नई फसल आने के बाद ही बाजार में स्थिरता लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोले- नई फसल आने पर भाव हो जाएंगे सामान्य
हर माह अन्य जनपदों के बड़े थोक व्यापारियों से दालों की खरीद की जाती है। इस माह दालाें के दामों में कुछ बढ़ोतरी हुई है। नई फसल आने पर भाव सामान्य हो जाएंगे। -सचिन साहू, व्यापारी, गुड़ मंडी


दालों के रेट में इस माह कुछ अंतर आया है। दाम पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं। हालांकि अधिकांश दालों में पांच रुपये ही बढ़े हैं। -मानस अरोरा, व्यापारी गुड़ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed