फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the packing of the vallet box started

चतुर्थ चरण के मतपत्रों की पैकिंग का कार्य शुरू

Wed, 02 Dec 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 02 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर मतपत्र पैकिंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि चतुर्थ चरण में नौ दिसंबर को प्रात: सात से 4.30 बजे तक ब्लाक बिसौली, वजीरगंज, आसफपुर और अंबियापुर के आरओ, एआरओ यह सुनिश्चित करें उनके निर्वाचन क्षेत्र में जो प्रत्याशी हैं उसी आधार पर मतपत्रों के पैकिट तैयार किए जाएं। जिलाधिकारी ने अलग-अलग कक्षों में जाकर संबंधित ब्लाक के आरओ, एआरओ से वार्ता कर पैकिंग कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गंदगी पर असंतोष व्यक्त किया। अधिकारी सम्मिलित रूप से विशेष ध्यान रखें कि जो पोलिंग पार्टी जिस बूथ पर जाए, उसको उसी स्थान के मतपत्रों का वितरण हो और मतदान कार्मिकों को भी हिदायत दी जाए कि मतपत्रों का वितरण वार्ड वार ही करें।

58 मतदान कार्मिक अनुपस्थित, एफआईआर दर्ज
 ब्लाक उसावां, म्याऊं, दातागंज और समरेर में बुधवार को आयोजित मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में 58 कार्मिकों की अनुपस्थिति पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बुधवार को ब्लाक म्याऊं एवं उसावां और एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने दातागंज, समरेर में मतदान अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। सीडीओ ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समय का पालन करते हुए अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से अंजाम दें। त्रुटि पर माफी की कोई गुंजाइश नहीं होती है। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 17 पहचान पत्रों में से कोई भी एक पहचान पत्र दिखाने पर मतदान करने दिया जाए। प्रधान पद की मतपेटिका पर हरा रंग और सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए सफेद रंग के लगे स्टिकर वाली मतपेटिकाओं में ही मतपत्र डाले जाएंगे। मतदान केन्द्र के सौ मीटर दायरे में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन या तरल पदार्थों को नहीं ले जाने दिया जाएगा। अनाधिकृत व्यक्ति को इस सीमा में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने कहा कि मतदान कार्मिक अपनी चुनाव सामग्री वोटर लिस्ट, सुभिन्नक चिन्ह वाली मोहर सहित अन्य सामग्री का भलीभांति मिलान करने के बाद ही अपने ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हों।


नदारद कार्मिक के साथ कोई रियायत नहीं

सीडीओ/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया है कि ब्लाक दातागंज में 15, समरेर 14, म्याऊं 17 और उसावां में 12 कार्मिक गैर हाजिर रहे। इन पर कोई रियायत न बरतते हुए उनके विरुद्ध न केवल कठोर कार्रवाई की जाएगी वल्कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 तथा आईपीसी की धारा 174 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed