{"_id":"69371e37a968a75a09046e79","slug":"the-objective-of-the-revision-is-to-ensure-that-no-eligible-voter-is-left-out-santosh-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152404-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी पात्र मतदाता न छूटने पाए, यही पुनरीक्षण का उद्देश्य : संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी पात्र मतदाता न छूटने पाए, यही पुनरीक्षण का उद्देश्य : संतोष
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते वक्ता। स्रोत-भाजपा मीडिया सेल
- फोटो : -एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त कार को खींचता हाइड्रा। स्रोत यूपीडा
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक बैठक हुई। एमएलसी/ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया।
एमएलसी ने कहा, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची देश के मजबूत लोकतंत्र की नींव है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है और घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म भरवाकर उनके मतदान अधिकार को सुरक्षित करने का कार्य करेगा।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का अभियान है। भाजपा कार्यकर्ता संगठनात्मक अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव हो सके।
विज्ञापन
जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करती रही है। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अभियान संयोजक शैलेंद्र मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा के विधानसभा संयोजक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।