सहसवान। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनेक पाल सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आयोजन बार एसोसिएशन सहसवान के भवन में हुआ।
मुख्य अतिथि राधा यादव ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनेक पाल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेम सिंह यादव और महासचिव संदीप कुमार सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष मजाहिर अली, सहसचिव पुस्तकालय मोहम्मद अलीम, सहसचिव प्रशासन अतुल सक्सेना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।