फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The new six-hour cut of the game!

छह घंटा कटौती का नया खेल शुरू!

Mon, 31 Aug 2015 11:34 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 31 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 16 घंटे बिजली सप्लाई शेड्यूल में रोजाना छह घंटे की रोस्टरिंग की जा रही है। से हाल स्टिंग ने उपभोक्ताओं को अजीब मुसीबत में डाल दिया है। अफसरों से पूछो तो शेड्यूल में किसी तरह के परिवर्तन से इंकार कर पल्लू झाड़ लेते हैं लेकिन कटौती का सिलसिला बरकरार है। कहीं ऐसा तो नहीं कि रोस्टरिंग के नाम पर ही शेड्यूल में कोई नया खेल शुरू कर दिया गया हो।
पिछले तीन-चार महीना से चल रहे बिजली सप्लाई के शेड्यूल पर गौर करें तो दिन में 10 से शाम पांच बजे और रात में आठ से तड़के पांच बजे तक उपभाक्ताओं को बत्ती मुहैया कराने की व्यवस्था तय है। सप्लाई दिन और रात में ठीक उसी वक्त मिलने लगती है जब से शेड्यूल का टाइम टेबल शुरू होता है। ब्रेक का समय भी उसी के अनुरूप होता है लेकिन चार दिन से दिन और रात के शेड्यूल में तीन-तीन घंटा की रोस्टरिंग होने से उपभोक्ता भी शेड्यूल में अघोषित बदलाव से आशंकित हैं। उन्हें विभागीय अफसरों से कोई जवाब नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

गत दिवस बिजली विभाग के एक्सईएन अतुल अग्रवाल यहां पहुंचे तो व्यापारिक उपभोक्ताओं ने रोस्टरिंग के नाम पर अख्तियार किए जा रहे अजीब फंडे की भी शिकायत की। व्यापारियों ने उनसे यहां तक कहा कि जब शेड्यूल के अनुरूप सुविधा मुहैया कराने में अफसर नाकाम हैं तो चेकिंग के नाम पर परेशान करना भी बंद कर दिया जाए। एक्सईएन से लेकर एसडीओ तक उपभोक्ता के सवालों का जवाब देने से कन्नी काटते नजर आते हैं। बता दें कि सोमवार को दिन में दोपहर एक से शाम चार बजे तक कटौती हुई, इसके बाद शाम को भी लाइट शेड्यूल टाइम में गायब ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
आरटीआई वर्कर ने मांगी रोस्टरिंग सूचना
उझानी। आरटीआई कार्यकर्ता आसिम उमर ने बताया कि अधिशासी अभियंता से जन सूचना अधिकार के तहत उन्होंने ट्रांसमीशन सेंटर पर बिजली की उपलब्धता से लेकर सप्लाई के शेड्यूल और एक महीना के दौरान रोस्टरिंग के वक्त की जानकारी मांगी गई है। सूचनाओं में उन्होंने नगर के उपभोक्ताओं की संख्या और उनसे राजस्व की प्राप्ति की स्थिति भी पूछी है। आसिम को फिलहाल अफसर कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

वर्जन
बिजली सप्लाई का शेड्यूल पुराना ही है। पिछले दिनों एक दिन के लिए शेड्यूल में बदलाव जरुर हुआ लेकिन कंट्रोलर को उपभोक्ताओं की दिक्कत बताकर अगले दिन ही सबकुछ ठीक करा लिया गया। इस वक्त कटौती रोस्टरिंग की वजह से चल रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।- छैलबिहारी लाल, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed