फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The new Ganga bridge being built in Kachhla will soon provide permanent relief from traffic congestion.

Budaun News: कछला में बन रहा नया गंगा पुल, जाम से जल्द मिलेगी स्थायी राहत

Mon, 05 Jan 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The new Ganga bridge being built in Kachhla will soon provide permanent relief from traffic congestion.
कछला में नए पुल बनाने के लिए बनाया जा रहा पिलर।संवाद - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
बदायूं। कछला में गंगा नदी पर एक नया पुल बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इसके निर्माण का काम प्रारंभ करा दिया गया है। नए पुल के बन जाने के बाद वर्तमान पुल को वन-वे कर दिया जाएगा। इससे एक पुल से केवल आने वाले तो दूसरे से जाने वाले वाहन ही गुजरेंगे। इससे कछला क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कछला में गंगा नदी पर केवल एक ही पुल मौजूद है, जिसकी चौड़ाई लगभग 22 मीटर है। इसी एक पुल से दोनों दिशाओं का ट्रैफिक गुजरता है। इससे खासकर गंगा स्नान पर्व, त्योहारों और अवकाश के दिनों में लंबा जाम लग जाता है। कई बार जाम की स्थिति कई किलोमीटर तक पहुंच जाती है। इससे आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को भी निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार चरणों में चौड़ीकरण और विकास कार्य कराया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत कछला में नया पुल बनाया जा रहा है। प्रस्तावित पुल की चौड़ाई 32 मीटर होगी, जो पुराने पुल से 10 मीटर ज्यादा है। इससे ट्रैफिक का दबाव दोनों पुलों पर बराबर बंट जाएगा। वाहनों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक सुचारु हो सकेगी। नए पुल के निर्माण से व्यापारियों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। गंगा स्नान के दौरान लाखों लोग कछला पहुंचते हैं। जिससे कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ हो जाती है। जाम के कारण लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता था। नई व्यवस्था से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में खुशी, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
कछला के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने नए पुल के निर्माण पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि जाम की वजह से कई बार ग्राहक और यात्री कस्बे में रुक ही नहीं पाते थे। पुल बनने के बाद यातायात आसान होगा। जिससे व्यापार बढ़ेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।


सुरक्षा और आपात सेवाओं के लिए भी होगा फायदेमंद
नए पुल और वन-वे व्यवस्था से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को तेजी से निकलने में सुविधा मिलेगी। पहले जाम में फंसने से कई बार आपात स्थितियों में देरी हो जाती थी। नई व्यवस्था से ऐसी समस्याओं में काफी कमी आएगी।


कछला में पुल बनाने का काम चल रहा है। समय रहते इसको पूरा कर लिया जाएगा। इनके बन जाने के बाद में एक पुल आने और एक पुल जाने के लिए कर दिया जाएगा। -उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

कछला में नए पुल बनाने के लिए बनाया जा रहा पिलर।संवाद

कछला में नए पुल बनाने के लिए बनाया जा रहा पिलर।संवाद- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed