फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mutilated body of an unknown youth was found near the railway track

Budaun News: रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिला

Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The mutilated body of an unknown youth was found near the railway track
कछला वितरोई के बीच रेलवे ट्रैक पर मिले शव के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
कछला। उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला-बितरोई के बीच रेलवे ट्रैक किनारे बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का छत विक्षत शव पड़ा मिला। शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो कछला चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलाके के लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की, जो संभव नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमॉर्टम की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कछला क्षेत्र के कुछ लोग बृहस्पतिवार की सुबह कछला-बितरोई के पास शौच के लिए पटरी के किनारे जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। शव पूरी तरह सड़ गल गया था। इससे वह काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। जंगली जानवर शरीर से अधिकांश हिस्से का मांस नोंचकर खा चुके गए थे। चेहरे से मांस गायब था। सिर्फ शरीर में हड्डियां ही दिखाई दे रहीं थीं।
विज्ञापन

मृतक कत्थई रंग का नेकर पहने हुए था। बाकी कपड़े शरीर से गायब थे। लोगों ने कछला चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कछला चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके के लोगों को बुलाकर क्षेत्र से गायब लोगों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई भी युवक की पहचान नहीं सका। इसके साथ ही पुलिस को गुमशुदा लोगों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उझानी कोतवाल नीरज मालिक ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव विक्षत शव मिला है। पहचान के लिए क्षेत्र के गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीमावर्ती थाना व जिले की पुलिस को इस संबंध में संपंर्क कर युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed